भारतीय संविधान का निर्माण
🔹 प्रारंभिक अवधारणा
- भारत में संविधान सभा के गठन का विचार सबसे पहले एम. एन. रॉय ने 1934 में रखा।
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संविधान निर्माण की आधिकारिक मांग 1935 में की।
- जवाहरलाल नेहरू ने घोषणा की –
“संविधान का निर्माण वयस्क मताधिकार के आधार पर चुनी गई संविधान सभा द्वारा किया जाएगा।“
🔹 संविधान सभा की संरचना
- संविधान सभा: आंशिक रूप से चुनी हुई व आंशिक रूप से नामांकित।
- चुनाव: जुलाई-अगस्त 1946
- ब्रिटिश भारत के लिए सीटें – 296
- देशी रियासतों के लिए सीटें – 93 (पूर्ण रूप से भरी नहीं जा सकीं)
- 1946 चुनाव परिणाम:
- कांग्रेस – 208 सीटें
- मुस्लिम लीग – 73 सीटें
🔹 गठन और कार्यवाही
- संविधान सभा का गठन: कैबिनेट मिशन (1946) के अंतर्गत
- संविधान निर्माण का प्रस्ताव: क्रिप्स मिशन
- चुनाव: प्रांतीय विधानसभाओं के माध्यम से
- पहली बैठक: 9 दिसंबर 1946
- स्थायी अध्यक्ष: डॉ. राजेंद्र प्रसाद
- अस्थायी अध्यक्ष: डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा
🔹 उद्देश्य प्रस्ताव (Objective Resolution)
- प्रस्तुत किया: पंडित नेहरू, 13 दिसंबर 1946
- स्वीकृत: 22 जनवरी 1947
🔹 प्रारूप और समयसीमा
- प्रारूप तैयार करने वाले: सर बी. एन. राव
- कुल अधिवेशन: 12
- कुल समय: 2 वर्ष, 11 माह, 18 दिन
🔹 संविधान की स्वीकृति और प्रभाव
- संविधान स्वीकृत: 26 नवम्बर 1949
- आंशिक प्रावधान लागू: 26 नवम्बर 1949 (अनुच्छेद 5–9, 60 आदि)
- पूर्ण प्रभावी: 26 जनवरी 1950
- प्रस्तावना बाद में लागू की गई।
- मूल संविधान में: 395 अनुच्छेद, 8 अनुसूचियां
🔹 राष्ट्रीय प्रतीक और ध्वज
- राष्ट्रीय ध्वज अपनाया: 22 जुलाई 1947
- राष्ट्रगान (जन-गण-मन): 24 जनवरी 1950
- राष्ट्रीय चिन्ह (अशोक स्तंभ): 26 जनवरी 1950
- राष्ट्रीय गीत (वंदे मातरम्): 24 जनवरी 1950
🔹 संविधान से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
- विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान।
- संघीय प्रणाली, संसदीय स्वरूप, विभिन्न देशों की विशेषताएं समाहित।
- मूल प्रतियां हस्तलिखित – प्रेम बिहारी नारायण रायजादा द्वारा।
- संरचना आधारित: भारत सरकार अधिनियम 1935
🏛 संविधान सभा की प्रारूप समिति
| क्रम | सदस्य |
|---|---|
| अध्यक्ष | डॉ. बी. आर. अंबेडकर |
| सदस्य | एन. गोपालस्वामी आयंगर |
| डॉ. के. एम. मुंशी | |
| बी. एल. मित्रा (बाद में माधवराव) | |
| अल्लादी कृष्णास्वामी अय्यर | |
| सैयद मोहम्मद सादुल्ला | |
| डी. पी. खेतान (बाद में टी. टी. कृष्णमाचारी) |
🏢संविधान सभा की प्रमुख समितियां
| समिति | अध्यक्ष |
|---|---|
| संघीय संविधान समिति | पं. जवाहरलाल नेहरू |
| संघ शक्ति समिति | पं. जवाहरलाल नेहरू |
| राज्यों के लिए समिति | पं. जवाहरलाल नेहरू |
| मौलिक अधिकार एवं अल्पसंख्यक परामर्श समिति | सरदार वल्लभभाई पटेल |
| प्रांतीय संविधान समिति | सरदार वल्लभभाई पटेल |
| प्रारूप समिति | डॉ. भीमराव अंबेडकर |
| प्रक्रिया नियम समिति | डॉ. राजेंद्र प्रसाद |
| संचालन समिति | डॉ. राजेंद्र प्रसाद |
🏢 अंतरिम सरकार (1946)
| सदस्य | विभाग |
|---|---|
| जवाहरलाल नेहरू | राष्ट्रमंडल संबंध एवं विदेशी मामले |
| सरदार वल्लभभाई पटेल | गृह, सूचना एवं प्रसारण |
| डॉ. राजेंद्र प्रसाद | खाद्य एवं कृषि |
| जगजीवन राम | श्रम |
| सरदार बलदेव सिंह | रक्षा |
| लियाकत अली खां | वित्त |
| सी. राजगोपालाचारी | शिक्षा एवं कला |
| जॉन मथाई | उद्योग एवं नागरिक आपूर्ति |
🧠 अन्य महत्वपूर्ण कथन व तथ्य
- प्रारूप समिति को “अपवहन समिति” कहा – निराजजुद्दीन अहमद
- “संविधान सभा एक दलीय देश का एक दलीय निकाय है। सदा ही कांग्रेस है और कांग्रेसी भारत है।” – ग्रेनविले ऑस्टिन
- डॉ. अंबेडकर का निर्वाचन:
- 1946-47: बंगाल प्रेसिडेंसी
- 1947-50: मुंबई प्रेसिडेंसी
